Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा एमआर बस पलटने से दो की मृत्यु दर्जनों घायल : NN81

 ब्रेकिंग राजगढ़,


राजगढ़ में दर्दनाक हादसा एमआर बस पलटने से दो की मृत्यु दर्जनों घायल


रिपोर्ट अमन खान इंकलाबी



भोपाल से कोटा की ओर जा रही एमआर बस ने खोया अपना संतुलन, बस तेज रफ्तार में थी और राजगढ़ की नेवज नदी के समीप जाकर पलट गई जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई चार बच्चे घायल है और अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना होने के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानी लोगों के द्वारा जेसीबी की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया जो घायल अवस्था में थे। वहीं राजगढ़ मुख्यालय से तीसरी बार भाजपा से चुनाव जीते रोडमल नागर अपने लाव लश्कर के साथ जीत की खुशी मना कर राजगढ़ से लौट रहे थे तभी उनकी नजर इस हादसे पर पड़ी उन्होंने अपने लश्कर के साथ तत्काल मदद कर घायलों को जिला अस्पताल राजगढ़ भिजवाया।



प्रशासन को खबर लगते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल  एस,पी, आदित्य मिश्रा और कलेक्टर हर्ष दीक्षित मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल रेफर कर तत्काल उपचार के आदेश कलेक्ट द्वारा दिए गए।


बता दे की दो दीन पहले भी राजगढ़ में एक बारात से भरी ट्राली पलटने से 13 लोगों की मृत्यु हुई थी। मामला अभी ठंडा हुआ ही नहीं था की दूसरा बड़ा हादसा राजगढ़ में देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes