Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

7 वीं बार बने मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रथम आगमन अंजनिया में : NN81

 NEWS NATION 81. 


संवाददाता गजेंद्र पटेल. 


लोकेशन जिला मंडला विकासखंड बिछिया.


 

स्लग - 7 वीं बार बने मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रथम आगमन अंजनिया में



एंकर - अंजनिया / मंडला / 13 जून को जिले के मवई  विकासखंड पर अल्प प्रवास पऱ रहे मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते का देर रात लौटनें के दौरान उनका आगमन अंजनिया हुआ l इस दौरान मंडल के कार्यकर्ताओं ने एन एच 30 अंजनिया के नजदीक बड़ा देव मंदिर बायपास पर श्री कुलस्ते का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया l तत्पश्चात वहां से आरंभ हुई वाहन रैली नगर का भ्रमण करते बस स्टैंड पहुंची l जहां भारी संख्या पर पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थेl


 *सांसद श्री कुलस्ते को करवाया मिष्ठान से तुलादान..*  

 इस दौरान रैली बस स्टैंड अंजनिया पहुंची जहां परिसर पर  सांसद का मिष्ठान से तुलादान किया गया l इसके पश्चात वाहन रैली गायत्री मंदिर परिसर को प्रस्थान की जहाँ रैली का समापन होकर मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ता मिलन एवं आभार सभा संपन्न हुई। 

 *यह रहे कार्यक्रम पर उपस्थित*..


इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम , जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अखिल सिहारे ,मंडल अध्यक्ष नीरज पटैल ,जनपद सदस्य महेंद्र पटेल एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण, बूथ अध्यक्ष, एवं मंडल कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहेl


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes