Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

5 लाख 38 हजार से केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की हुई इतिहासिक जीत 99 हजार से रोडमल नागर की हुई जीत : NN81

 5 लाख 38 हजार से केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की हुई इतिहासिक जीत 99 हजार से रोडमल नागर की हुई जीत





( जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट )



केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की इतिहासिक जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने जताया आभार


गुना। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की भाजपा ने  29 की 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया हे। भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रताओं गदगद होकर जश्न मना रहे हे। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा से 5 लाख 38 हजार 17 मतों से इतिहासिक जीत हासिल की। तो वही राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी रोडमल नागर ने 99 हजार मतों से जीत हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के किले की ईंट हिला दी। जिसको लेकर भाजपा कार्यक्रताओं में जश्न और उत्साह का वातावरण हे और भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को फोन पर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उनकी जीत पर अंबेडकर चौराहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिस्बाजी चलाकर जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने गुना, बमोरी, राधौगढ़ एवं चाचौड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया। मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की  केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की इतिहासिक जीत और बमोरी विधानसभा से 76228 मतों से जीत मिलने पर श्री सिसोदिया ने कार्यक्रताओं के साथ डोल नगाड़ों पर नाचते हुए जीत का जश्न में सरीक हुए और कार्यक्रताओं को बधाई दी। इसी के साथ ही गुना विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय ने गुना विधानसभा में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की इतिहासिक  जीत का श्रेय भाजपा कार्यक्रताओं को दिया। मिडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया की केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्यासी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा से सबसे अधिक मतों से शिवपुरी विधानसभा में उनकी जीत1लाख 256, दूसरे स्थान पर गुना विधानसभा में उनको 86 हजार 897, तीसरे स्थान पर कोलारस विधानसभा से उन्हे 80 हजार 193 से जीते, बमोरी से 76हजार 228 से जीत हुई, पिछोर विधानसभा से 68 हजार 804, चंदेरी से 43 हजार 972, अशोकनगर से 43 हजार 339 तो वही मुंगावली से 38 हजार 318 मतों से जीत हासिल कर कुल 5 लाख 38 हजार 17 मतों से भाजपा प्रत्यासी श्री सिंधिया ने जीत दर्ज कर  इतिहास रचा। जीत के जश्न में बड़ी संख्या में चारों विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा की यह जीत भाजपा के एक एक कार्यकर्ता की जीत है जल्द ही केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के गुना आगमन पर एक विशाल जलूस के साथ जीत का जश्न कार्यक्रम बनाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes