Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शाजापुर जिले में 4500 कि.ग्रा. लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त : NN81

 शाजापुर जिले में 4500 कि.ग्रा. लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त

------


        कलेक्टर सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि जैन के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए गत दिवस वृत्त शाजापुर अंतर्गत किठौर कंजर डेरा में दबिश कर लगभग 4500 कि.ग्रा. लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 05 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार पन्द्रे, आबकारी उप निरीक्षक श्री सुरेश पटेल, आबकारी आरक्षक श्री अमित शर्मा, नगर सैनिक श्री नरेंद्र कुमार, श्री बाबूलाल गुर्जर तथा थाना स्टाफ सलसलाई का विशेष योगदान रहा।






शाजापुर से संवाददाता राजकुमार धाकड़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes