Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बृजमोहन अग्रवाल की लीड 3.50 के पार, विकास उपाध्याय को अबतक मिले कुल 3 लाख वोट : NN81

 रायपुर: बृजमोहन अग्रवाल की लीड 3.50 के पार, विकास उपाध्याय को अबतक मिले कुल 3 लाख वोट



रायपुर। रायपुर लोकसभा में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। 11वें राउंड की काउंटिंग जारी है और अभी उनके कुल वोट करीब 7 लाख तक पहुंच गए हैं। साथ ही विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन अग्रवाल की लीड 4 लाख तक पहुंचने वाली है।

कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 3.30 बजे तक 3 लाख 7 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 3 हजार वोट अब तक मिले हैं।

14 राउंड में वोटों की गिनती होगी। रायपुर लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है। रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes