Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो चुकी है : NN81

 कानपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो चुकी है।


कानपुर और अकबरपुर लोकसभा दोनोंं से भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अभी तक हुई मतगणना के अनुसार कानपुर से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को इस समय तक 1,49,314 मत प्राप्त हो चुके हैं वहीं दूसरे स्थान पर चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 1,39,676 मत मिले हैं। रमेश अवस्थी 9,638 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। कानपुर लोकसभा में तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया को 3598  मत अभी तक मिले हैं। वहीं नोटा के मतों की संख्या 1289 हो चुकी है। अब तक कुल 2,95,914 मतों की गणना हो चुकी है।

अकबरपुर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को 1,76,326  मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी राजाराम पाल को 1,43,122 मत प्राप्त हुए हैं। भोले 33,204 मतों से लीड लिए हुए हैं। अकबरपुर में तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी चल रहे हैं जिन्हें अभी तक 21,017 मत प्राप्त हो चुके हैं। वहीं नोटा के मतों की संख्या 2321 हो चुकी है। अब तक कुल 3,47,368 मतों की गणना हो चुकी है।

संवाददाता: विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes