Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं रोवर रेंजर : NN81

 प्रेस नोट।

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना


खबर गुना जिला मध्य प्रदेश से



पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं रोवर रेंजर


गुना।



भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना के पदेन अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक गुना के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत जिला संगठन आयुक्त आलोक जैन एवं जिला कमीशनर चन्द्रशेखर सिसोदिया के नेतृत्व  में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत स्काउट गाइड के रोवर रेंजर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पंचायतों में शत् प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। सचिव प्रताप नारायण मिश्रा ने बताया कि हमारे रोवर रेंजर डी ओ सी जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर एवं लाइफ कोच के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक के ग्रामीण जनों को शत् प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस नुक्कड़ नाटक में रेंजर राधिका धाकड़, साजिया खान, मंजू साहू,रोवर राजपाल प्रजापति,कुशाग्र ब्रह्मभट्ट ग्रामीण मतदाताओं को एवं शहर के ऐसे मोहल्ले जहां मतदान कम होता है वहां नुक्कड  नाटक कर रहे हैं।इसी क्रम में ग्राम पंचायत विनायक खेड़ी में नाटक प्रस्तुत किया गया। सर्व प्रथम गौ सेवक जितेन्द्र शर्मा ने गौ  मां की कहानी गीत प्रस्तुत किया।इसके बाद जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने वहां उपस्थित युवाओं को स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान कराने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर मोनू परिहार और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes