Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम रघुनाथपुरा में पार्वती नदी पर अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर पोकलेन मशीन की गयी जब्त : NN81

 मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम रघुनाथपुरा में पार्वती नदी पर अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर पोकलेन मशीन की गयी जब्त



कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी हैं। इसी क्रम में तहसीलदार मधुसूदनगढ़ श्री धीरेन्द्र गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार राघौगढ़ विकासखंड के मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम रघुनाथपुरा में पार्वती नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए हिटेची पोकलेन मशीन को राजस्व टीम द्वारा पकड़ा गया है। 


मशीन को मौके से जप्त कर मधुसूदनगढ़ थाने की उकावद चौकी में खड़ा कराया गया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही ।इस दौरान मौके पर राजस्व की टीम सहित पुलिस का अमला मौजूद रहा।


जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes