Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सीहोर जिले में विद्युत संबंधी हर शिकायत का समाधान उपाय एप के जरिए किया जा रहा : NN81

 पत्रकार सीहोर जिला ब्यूरो आनंद अग्रवाल 


सीहोर जिले में विद्युत संबंधी हर शिकायत का समाधान उपाय एप के जरिए किया जा रहा 





सीहोर जिले में

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी उपाय एप के जरिए विद्युत संबंधी अनेक तरह की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि आंधी, तूफान एवं अन्य कारणों से होने वाले विद्युत सप्लाई में व्यवधान के निराकरण के लिए उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय एप को अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी शिकायत का तुरंत समाधान कर सकते हैं। 

बिजली कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं के लिए उपाय एप के माध्यम से कई फायदे हो सकते हैं, जैसे उपाय एप के रजिस्टर कंम्पलेंट ऑप्शन्स की सहायता से विद्युत व्यवधान या बिल संबंधी शिकायत दर्ज कर शिकायत क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद उपभोक्ता दर्ज शिकायत के निराकरण की स्थिति भी उपाय एप के माध्यम से जान सकते हैं। एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने वर्तमान बिल को डाउनलोड भी कर सकते हैं और बिल भुगतान भी कर सकते हैं। साथ ही विद्युत बिल का भुगतान कर रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes