Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिले में शांतिपूर्ण, निर्भिक एवं निर्विध्न चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु केन्द्रीय अद्धसैनिक बल की तैनाती की गई है : NN81

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 


जिले में शांतिपूर्ण, निर्भिक एवं निर्विध्न चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु केन्द्रीय अद्धसैनिक बल की तैनाती की गई है,



लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में तृतीय चरण अंतर्गत लोकसभा क्रमांक 07 जिला दुर्ग में दिनांक 07.05.2024 को मतदान दिवस नियत है। जिले में शांतिपूर्ण, निर्भिक एवं निर्विध्न चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु केन्द्रीय अद्धसैनिक बल की तैनाती की गई है, जिसके तहत् जिले में चुनाव ड्यूटी हेतु केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों को आगमन हुआ है,


जिन्हें जिले के विभिन्न स्थानों में ठहराया गया है। केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी/कर्मचारियों को जिलें की सामान्य जानकारी प्रदाय किये जाने हेतु दिनांक 02.05.2024 को कला मंदिर सेक्टर 06 भिलाई में इंडक्सन एवं ब्रीफिंग हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिले के पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी एवं जवानों का विनम्रता से स्वागत करते हुये उन्हें जिलें में पदस्थ अधिकारियों से परिचय कराया गया।



बाहर से आये अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी देते हुये विधानसभावार बनाये गये सामान्य एवं संवेदनशील केन्द्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जिले में चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से स्थापित एफएसटी/ एसएसटी लोकेशनों के बारे में बताया गया। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराये लिस जाने हेतु अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी संक्षिप्त जानकारी दी गई।


मतदान दिवस के पूर्व जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण निर्मित करने हेतु पुलिस द्वारा तैयार कार्ययोजना के अनुरूप उन्हें डिप्लाय किये गये थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च, मोबाईल चेकिंग पाईंट, फुट मार्च की कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया गया। अंत में सभी अधिकारी एवं जवानों को चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके गतव्य हेतु रवाना किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes