Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आष्टा युवा संगठन ने किया बेसहारा महिला का अंतिम संस्कार : NN81

 आष्टा युवा संगठन ने किया बेसहारा महिला का अंतिम संस्कार,


मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की आष्टा युवा संगठन ने


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 



आज स्थानीय बजरंग कालोनी में एक महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली सूत्रों से पता चला कि उक्त महिला यशोदा धुधनिया के शव  का किसी कारणवश महिला के मायके वालों ने और ससुराल वालो ने दोनो ने शव लेने से  इनकार कर दिया ,


उक्त महिला की नो वर्ष की एक बेटी रिमझिम हे,ऐसे में  अब इस महिला का अंतिम संस्कार कौन करेगा ,तब आष्टा युवा संगठन जो कि एक समाजसेवी संगठन है प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी परिस्तिथि में यदि समाज मे सेवा की आवश्यकता हो तो कार्य करता है ,

उसने इस महिला का स्थानीय पुलिस प्रशासन एवम नगर पालिका कर्मचारी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया एवम मृतका की बेटी रिमझिम  ने उस की माता को मुखाग्नि दी ,स्थानीय मुक्ति धाम पर आष्टा युवा संगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी ,अमर सांगते ,गोलू घेंघट ,खुशिलाल ,रवि कुशवाह मनोज गेलहोत्रे ने हिंदु रितिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes