Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस द्वारा मुकदमे मैं वंछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार : NN81

 *पुलिस द्वारा मुकदमे मैं वंछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार* 



शाहजहांपुर, थाना खुटार क्षेत्र  ग्राम जटहा थाना कमलापुर जनपद सीतापुर से माँ पूर्णागिरि के दर्शन करने उत्तराखण्ड एक यात्री प्राइवेट बस यात्रियो से भरी उत्तराखण्ड जा रहे थे समय करीब 11.20 बजे रात्रि मे थाना खुटार, शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत पडने वाले  ऋषि ढाबा पर खाने खाने के लिए रोड के किनारे बस को खडी करके कुछ यात्री ढाबे पर कुछ यात्री बस के आस पास जमीन पर बैठकर व कुछ बस मे बैठकर खाना खा रहे थे और कुछ रोड के किनारे खडे होकर आपस मे बातचीत कर रहे थे तभी पूरनपुर की तरफ से बजरी भरा एक डम्पर का चालक भीमसेन पुत्र ओम प्रकाश निवासी मोहल्ला जोशी कस्वा व थाना जहांनाबाद जनपद पीलीभीत बहुत तेज गति से डम्पर को चलाकर यह देखते हुए कि रोड के किनारे काफी लोग खाना खा रहे है व आपस मे बातचीत कर रहे है उनको टक्कर मार दी और डम्पर बस पर पलट गया जिससे बस  में बैठे व आस पास खडे 12 यात्री (03 पुरूष, 04 महिला, 03 बच्चो) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी तथा  एक महिला व एक पुरूष की दौराने इलाज जिला अस्पताल शाहजहाँपुर मे मृत्यु हो गयी तथा (03 पुरूष, 02महिला, 05 बच्चो)  घायल हो गये थे। जिन्हे इलाज हेतु जिला अस्पताल शाहजहाँपुर भेजा गया था जहां पर कुछ को बाद उपचार छुट्टी दे दी गयी और कुछ को बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कालेज लखनऊ हेतु भेजा गया उपरोक्त घटना के सम्बंध मे वादी श्री रूपेश पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम जटहा थाना कमलापुर जनपद सीतापुर की लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर  डम्पर के चालक भीमसेन पुत्र ओम प्रकाश निवासी मोहल्ला जोशी कस्वा व थाना जहांनाबाद जनपद पीलीभीत के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। एक्सीडेंट की घटना के बाद से ही चालक फरार चल रहा था जिसको करीब 8 बजे पुरनपुर रोड पर स्थित बिल्ला ढाबा के सामने से गिरफ्तार किया




 देवेंद्र पटेल की रिपोर्ट शाहजहांपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes