Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गुजैनी इलाके में युवती के शब मिलने से सनसनी : NN81

 खबर: गुजैनी इलाके में युवती के शब मिलने से सनसनी।



कानपुर के गुजैनी में मंगलवार सुबह बंद कमरे में युवती का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। युवती दो दिन से कमरे के बाहर नहीं निकली सुबह कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने युवती कमरे का दरवाजा खटखटाया मगर कुछ उत्तर नहीं मिला। कमरे जिस पर मकान मालिक ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी ।सूचना पर पहुंची गुजैनी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात मदनपुर बरौर निवासी किसान शिव सिंह सचान के परिवार में पत्नी मनोरमा सचान, बेटी आरुषी सचान (23), छोटा बेटा प्रियांशु सचान है। बड़ी बेटी एकता की शादी हो चुकी है। आरुषी रेवमोती में नौकरी करती है और पिछले चार साल से गुजैनी में सत्यनाराण शर्मा के मकान में किराए पर रहती थी।परिजनों के मुताबिक रविवार की रात को आरुषी ने मां मनोरमा से फोन पर बात की थी। उस समय तक वह बिल्कुल ठीक थी, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यू उठाया यह नहीं पता। करीब 15 मिनट तक आरुषी ने घर वालों से आखिरी बार बात की थी। इसके बाद उसने फोन पर कहा कि अब वह सोने जा रही है।

गुजैनी थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। युवती का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। जिसकी जांच की जाएगी ।

संवाददाता: विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes