Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए कई नेता : NN81

 बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए कई नेता


फर्रुखाबाद।


 जनपद में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते पार्टियां इन दिनों जोड़तोड़ में लगी हुई है इसी क्रम में सपा प्रत्याशी की पत्नी एंव जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में जिले के कई बसपा नेता सपा में शामिल हो गये।

आपको बतादें कि बीते दिन कल समाजवादी पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य की पत्नी प्रियंका शाक्य एवं जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में आमिर खलीफा पूर्व सभासद, तौसीफ खान पूर्व सभासद प्रत्याशी , राजी अंसारी, आजम खान ,सलमान , धीरेंद्र सिंह ने बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रियंका शाक्य ने सभी लोगों को समाजवादी पार्टी का पटका एवं माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया । इस मौके पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव , जिला प्रवक्ता विवेक यादव, आदिll

फर्रुखाबाद- शैलेश कुमार यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes