Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

टिकटिंग के लिए लाइन में लगने की झंझट से बचें.. करें "यूटीएस मोबाइल ऐप" का उपयोग : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से

9399424203


टिकटिंग के लिए लाइन में लगने की झंझट से बचें.. करें "यूटीएस मोबाइल ऐप" का उपयोग ।



नैनपुर - अनारक्षित टिकटिंग की प्रक्रिया को यात्रियों के सुविधा अनुकूल बनाने, यात्रियों को चिल्हर की परेशानी से राहत दिलाने के साथ ही डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। इस ऐप के द्वारा किसी भी स्टेशन के लिए कितनी भी दूरी से अनारक्षित टिकट प्राप्त किया जा सकता है। इस के अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से एलएचबी कोचों के साथ चलने वाली सभी ट्रेनों के दोनों छोर पर सामान्य श्रेणी के कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है इस सुविधा की उपलब्धता से सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी और जनरल कोच में सफ़र सुगम होगा।


गर्मी के मौसम में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के दौरान सुगम तरीके से अनारक्षित टिकट प्राप्त करने का यह सबसे आसान व अच्छा विकल्प है। साथ ही टिकट का भुगतान R- Wallet के माध्यम से करने से 03 प्रतिशत की बोनस राशि भी प्राप्त होती है। यात्रियों को इससे होने वाली लाभ व इस एप से टिकट लेने की सरलतम प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है जिससे यात्रीगण इसका सरलतापूर्वक प्रयोग कर इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठा सके ।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में मंडल के प्रमुख स्टेशनों में हेल्प डेस्क का प्रावधान किया गया है जहां टिकट चेकिंग व बुकिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट के प्रावधानों, इससे होने वाली लाभ एवं इसके प्रयोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes