Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चोर लुटेरे बेखौफ : NN81

 *▪️चोर लुटेरे बेखौफ: रात्रि 3 बजे नींद से जगाकर वृद्ध महिला के कान के आभूषण लूटे व रिटायर्ड कर्मी पर हमला कर भागे*



धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया। कुक्षी। से





*कुक्षी।* चोर लुटेरों ने आजकल आए दिन बड़ी बड़ी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे है। नगर में दिन व रात में पिछले दिनों कई घटनाएं देखी गई।

हाल ही में सीसीटीवी में बदमाशो को बेखौफ फालिया लेकर घूमते हुए देखा गया था।


गत रात्रि की घटना पर नजर डाले तो शासकीय नोट प्रेस के रिटायर्ड कर्मी माधव सिंह भिड़े के नरीमन पॉइंट पानी की टंकी के पास स्थित निवास पर लगभग रात्रि 3 बजे 2 बदमाशो ने खिड़की की लोहे की जाली तोड़कर घुसे और अलमारी सहित सभी जगह आभूषण व नगदी की तलाश की, पूरा सामान बिखेर दिया।


कुछ हाथ नही लगने पर हाल में सोए वृद्ध दंपती पर हमला कर दिया। महिला के ऊपर बैठकर जगाया और कान के आभूषण मांगे। इतने में माधवसिंह बचाव हेतु दौड़े तब बदमाश ने माधवसिंह के सिर पर वार कर घायल कर दिया और उंगली में भी चोट आई।

इतने में कान के आभूषण लगभग 1 लाख कीमत के लेकर भागने में बदमाश सफल हो गए।

आए दिन इस तरह की घटनाओं से नगर व क्षेत्र की जनता भयभीत है।


घटना को लेकर सुबह पुलिस ने मोका निरीक्षण कर लिया है।

प्रशासन को इन अप्रिय घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु कठोर कदम उठाने होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes