Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्री श्री राम सेन जी महाराज की जन्मोत्सव मनाया : NN81

 स्लग   :----श्री श्री राम सेन जी महाराज की जन्मोत्सव मनाया ।                     

मनावर धार  से हर्ष पाटीदार।             



 विओ  :---संत श्री शिरोमणि श्री राम सेन जी महाराज की 724 वाॅ जन्मोत्सव  बड़े धूमधाम से मनाया  गया। सुबह 11:00 बजे सेन समाज द्वारा श्री सेन मंदिर नेहरू पार्क के पीछे से नगर के प्रमुख मार्गो गांधी चौराहा ,अंबेडकर चौराहा ,टावर चौराहा ,क्रांति चौराहा से   होते हुए  यथा स्थान पर शोभायात्रा का समापन हुआ । श्री सेन जी महाराज का छायाचित्र रथ पर विराजित कर साथ ही संत श्री मंगल गिरी महाराज रथ पर शोभाला यात्रा में विराजित थे । समाज के महिला ,पुरुष एवं बच्चे शामिल होकर नाचते गाते  रहे।सेन जी महाराज तथा कृष्ण भगवान के जयकारे के साथ शोभायात्रा में चल रहे थे ।गांधी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी ,कांग्रेस तथा सामाजिक संस्था जन चेतना लोक का समिति द्वारा भव्य स्वागत कर पुष्प वर्षा की।  सेन समाज द्वारा लोकसभा चुनाव 13 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की तथा चलो मतदान करें का बैनर शोभा यात्रा में साथ में था ।   


   शोभायात्रा समापन के बाद श्री सेन जी महाराज एवं कृष्ण चंद्र भगवान की महा आरती की तथा सभा का आयोजन किया गया ।सभा में मुख्य अतिथि मंगलगिरी महाराज,  करण  दरबार, बद्रीलाल सेन शालिग्राम सेन, सीताराम सेन, यशवंत देवड़ा ,अंबाराम सेन, पुरुषोत्तम सेन ,रमेश चंद्र सेन, रामेश्वर सेन द्वारा सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया ।सभा को श्री मंगल गिरी महाराज ,करण सिंह दरबार तथा रुस्तम सेन ने संबोधित किया ।जयप्रकाश सेन ने श्री सेन जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की ।सभा का संचालन गणेश सैया किया । आभार युवराज सेन ने माना। सेन समाज के नगर अध्यक्ष माधव सेन,रितेश सेन, नाना सेन, प्रवीण सेन ने शोभायात्रा का संचालन किया ।प्रीतम सेन, माधव सेन, भगवान सेन, वीरेंद्र सेन, राजेश सेन ,शिव शक्ति सेन सहित समाज जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes