Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लोक अदालत का हुआ आयोजन सहमति से निपटाए प्रकरण : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81,के लिए नैनपुर से

9399424203


 11.05.2024


लोक अदालत का हुआ आयोजन सहमति से निपटाए प्रकरण 




एंकर - नैनपुर - माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 11 मई 2024 को न्यायालय परिसर नैनपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।


लोक अदालत का शुभारंभ मॉ सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम माननीय श्री विवेकानंद त्रिवेदी, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्रृंख्ला न्यायालय नैनपुर एवं माननीय श्रीमती जागृति एस. चन्द्रकापुरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति नैनपुर की उपस्थिति में किया गया साथ ही आयोजित कार्यक्रम में श्री सुनील तिवारी अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता संघ नैनपुर सहित अधिवक्तागण एवं खण्डपीठ सदस्य उपस्थित रहे साथ ही तहसील नैनपुर अंतर्गत नगरपालिका नैनपुर के एवं समस्त बैंक के अधिकारी कर्मचारीगणों के साथ-साथ समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे।


उक्त नेशनल लोक अदालत में तहसील नैनपुर अंतर्गत दो खण्डपीठ का गठन किया गया था जिसमें क्रमश खण्डपीठ क्रमांक 16 में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य कुल 22 प्रकरण प्रस्तुत किये गये जिनमें से 08 प्रकरणों का निराकरण कर 656346 रूपये का अवार्ड पारित कर 20 लोगों को लाभांवित किया गया। साथ ही खण्डपीठ क्रमांक 17 में न्यायालय में लंबित कुल 40 प्रकरण प्रस्तुत किये गये जिनमें से 02 प्रकरणों का निराकरण किया गया साथ ही प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के अंतर्गत बैंक एवं नगरपालिका के कुल 1261 प्रकरण प्रस्तुत किये गये जिनमें से 18 प्रकरणों का निराकरण कर 137129/- रूपये की बकाया राशी बसूल की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes