Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नर्मदा पुरम बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम स्‍थापित : NN81

 पत्रकार आनंद अग्रवाल जिला ब्यूरो


नर्मदा पुरम बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम स्‍थापित 




नर्मदापुरम प्रदेश भर के साथ साथ जिले में अक्षय तृतीया 10 मई के अवसर पर होने वाले सामूहिक‍ एवं निजी विवाह कार्यक्रमों में बाल विवाह रोकने के लिए संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में परियोजना स्‍तर एवं जिला स्‍तर पर कंट्रोल रूम की स्‍थापना की गई है। जिले में कहीं पर भी बाल विवाह होनें पर इस नंबर पर सूचना दी जा सकती है। जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 07574-253009 है इसी के साथ उक्‍त सूचना चाइल्‍ड हेल्‍प लाइन नंबर 1098 पर भी दी जा सकती है। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ने बताया है कि नगरीय एवं विकासखंड स्‍तर पर भी निम्‍नानुसार अधिकारियों को भी सूचित किया जा सकता है। विकासखण्ड बनखेडी के लिए अनिल कुमार चौधरी प्रभारी परियोजना अधिकारी म.बा.वि. बनखेडी मो.नं 9588443053, 07574-228343, विकासखण्ड पिपरिया के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी म.बा.वि. बनखेडी अनिल कुमार चौधरी मो.नं 9588443053, 07574-224963, विकासखण्ड सोहागपुर के लिए परियोजना अधिकारी सोहागपुर श्रीमती जसिता तिग्गा मो.नं 9424437438, 07574-278144, विकासखण्ड माखननगर के लिए परियोजना अधिकारी म.बा.वि. माखननगर श्रीमती सुषमा चौरसिया मो.नं 7999584492, 07574-259349, विकासखण्ड नर्मदापुरम के लिए परियोजना अधिकारी म.बा.वि. नर्मदापुरम ग्रामीण के लिए प्रमोद गोर, मो.नं 9893611099, 07574-254148, नगरीय क्षेत्र नर्मदापुरम शहरी के लिए परियोजना अधिकारी म.बा.वि. नर्मदापुरम शहरी श्रीमती प्रिती यादव, मो.नं 9893310130, 07574-250469, नगरीय क्षेत्र इटारसी के लिए परियोजना अधिकारी म.बा.वि. इटारसी दीप्ती शुक्ला प्रभारी मो.नं 7974144824, 07572-266434, विकासखण्ड केसला के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी केसला योगेश घाघरे मो.नं 8989150789, 07572-272272, विकासखण्ड सिवनीमालवा के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी म.बा.वि. सिवनी मालवा रेखा यदुवंशी मो.नं 9754949402, 7574-225333 को सूचित किया जा सकता है। इन सब के अतिरिक्त ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय, ग्राम पंचायत भवन, पुलिस चौकी में भी बाल विवाह की सूचना दी जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes