Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एसडीओपी एवं टीआई ने फोर्स के साथ नगर का पैदल भ्रमण कर सराफा सहित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया : NN81

 एसडीओपी एवं टीआई ने फोर्स के साथ नगर का पैदल भ्रमण कर सराफा सहित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया




धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 





*कुक्षी।* हाल ही में  आसपास के जिलों में हो रही घटनाओं को देखते हुए एसपी मनोज कुमार सिंह ने सभी एसडीओपी,टीआई को बाजार में पैदल भ्रमण करने के लिए निर्देश दिए हैं जो एसपी के निर्देशों के पालन में एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता टीआई कुक्षी श्री राजेश यादव ने अपने फोर्स के साथ में आज कुक्षी नगर के मेन मार्केट में पैदल भ्रमण किया,


भ्रमण के दौरान सभी सराफा दुकानों को चेक कर दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें अच्छी किस्म के कैमरे लगवाने एवं किसी सस्पेक्ट व्यक्ति के आने पर उसके संबंध में पुलिस को सूचना देने के संबंध में बताया, साथ ही विभिन्न प्रकार के धोखेबाजी के तरीके अपनाने वाले बदमाशों से भी सावधान रहने के लिए बताया, कुक्षी पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes