Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

देश के निर्माण में श्रमिको का योगदान उल्लेखनीय : NN81

 देश के निर्माण में श्रमिको का योगदान उल्लेखनीय :- कैलाश परमार


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 



आष्टा :- देश की आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्रित्वकाल में देश का नव निर्माण प्रारंभ हुआ। पंडित नेहरू ने देश में औद्योगिक इकाईयों एवम बड़ी सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत की। इन सभी योजनाओं को साकार रूप तभी दिया जा सका जब देश के श्रमिको ने इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अपनी श्रम शक्ति का दान दिया। देश में श्वेत क्रांति में भी श्रमिको का अमूल्य योगदान है। देश के श्रमिकों ने दिन-रात मेहनत कर इस देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। हमारे देश में श्रम कानूनो में निरंतर सुधार किया गया। शासन की विभिन्न योजनाएं श्रमिकों के कल्याण के लिए काम कर रही है। श्रमिकों को आवश्यकता है कि वह अपने अधिकारों एवं शासन द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सजग रहे। शासन द्वारा श्रमिको के बच्चो के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, उनका भी लाभ श्रमिक अपने बच्चो को शिक्षा दिलाने में उपयोग करे। विदित हो कि 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त आशय के उद्गार अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने स्थानीय नवीन सब्जी मंडी में श्रमिकों का सम्मान करते हुए व्यक्त किये।


पूर्व पार्षद एवं उन्नतिशील सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों के सहयोग से ही हमारा देश आज विकसित देश की श्रेणी में आकर खड़ा हो चुका है। इस अवसर पर सुरेन्द्र परमार एडवोकेट, पत्रकार विष्णु शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी मनोज कुशवाहा, गबु कुशवाह, विनोद कुशवाहा, जुबेर राईन, अजय कुशवाहा,अब्दुल राईन, कल्लू राईन, राकेश कुशवाहा,मुकेश बागवान, रऊफ खान आदि मौजुद थे। कार्यक्रम में कल्ला भाई, गुमान भाई,तेजपाल मेवाडा, जमना मालवीय, भुनान भाई, बलराम, मोजीराम कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, भविष्य कुशवाह ,रहीम भाई,शहजाद भाई, इरफान भाई, साजिद, नजीम, फिरोज भाई, गोपाल कुशवाह, विमल जैन,दिनेश प्रजापति आदि का सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes