बीसवें तीर्थंकर भगवान मुनिसुब्रतनाथ जी का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव मनाया ।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
आष्टा। शुक्रवार 3 मई को जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर मुनिसुब्रतनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव नगर में जैन समाज द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया। सभी मंदिरों में भगवान के अभिषेक, शांति धारा कर पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गई। इसके एक दिन पहले भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव भी मनाया गया।
नगर के श्री चंद्र प्रभु मंदिर गंज में भगवान मुनिसुब्रतनाथ जी के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर शांति धारा के लाभार्थी सुशील जैन लक्ष्यपति एवं दीपक जैन कंचन थे। वहीं भगवान की पूजा अर्चना भी भक्ति भाव से की गई। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर एवं श्री चंद्र प्रभु मंदिर अरिहंत पुरम, श्री नेमिनाथ दिगंबर मंदिर नेमि नगर एवं शांति नगर में भी भगवान मुनिसुब्रतनाथ जी की आराधना की गई।

