Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन : NN81

 *ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन*



एमपी गुना से जगदीश राठौर की रिपोर्ट


 । गुना-शिवपुरी लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार निधन हो गया है।  काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब था।  उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था वो वेंटिलेटर पर थीं।  वहीं उनके निधन पर कई नेताओं और मंत्रियों ने शोक जाहिर किया है।  जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब 9: 28 बजे उनका निधन हुआ ।  पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज किया जा रहा था।  वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं, जहां सात मई को मतदान हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान भी सिंधिया का लगातार दिल्ली दौरा होता रहा था।

नेपाल के राजघराने से था संबंध 

भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। उनका नेपाल के राजघराने से संबंध था। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में उनका माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। माधवी राजे को सांस में तकलीफ होने पर 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर थीं। खुद ज्योतिरादित्य ने गुना में चुनाव प्रचार के दौरान राजमाता के बीमार होने की जानकारी दी थी। दो मार्च को 195 प्रत्याशियों की सूची में भाजपा ने सिंधिया को गुना-शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया था। इसके तीन दिन बाद सिंधिया ने अपने क्षेत्र में पहला कार्यक्रम किया था।  इस दौरान उन्होंने बताया था कि राजमाता पिछले कुछ दिनों से बीमार है। आप लोगों में भी तो मेरा भाई, बहन, मां-पिता हैं। मैं परिवार को परेशानी में नहीं देख सकता। ओलावृष्टि ने फसलों को बर्बाद किया है। ऐसे दुख के समय में मुझे भी आपसे मिलने आना ही था।

सीएम यादव और कमलनाथ ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की राजमाता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधया  की पूज्य माता जी माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। वही माधवी राजे सिंधिया ने निधन पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शोक जताया है।  उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं ज्योतरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।  मैं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और सिंधिया परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी रहे राव यादवेंद्र सिंह यादव ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि दुख जाहिर करते हुए लिखा है कि परमात्मा सिंधिया परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes