Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सीहोर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण : NN81

 पत्रकार आनंद अग्रवाल जिला ब्यूरो


सीहोर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण


 मतगणना की तैयारियों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया जायजा

                                                                                कलेक्टर श्री सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया  



                                                        

सीहोर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन ने शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँचकर लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत आगामी 4 जून को जिले के तीन संसदीय क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाली चार विधानसभाओं की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


      मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं के मतगणना कक्ष में आगमन-निर्गमन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रॉंग रूम का सीसीटीवी लाईव डिस्प्ले तथा कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन मतगणना व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।    


      मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए मतगणना कक्षों में आवश्यक व्यवस्था के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, एएसपी श्री गीतेश गर्ग, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद सिंह राजावत, संयुक्त कलेक्टर श्री नितिन टाले, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा तथा डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कुशवाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  



*इस प्रकार होगी मतगणना की व्यवस्था*



विदिशा संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत जिले की बुधनी विधानसभा की मतगणना के लिए कुल 28 टेबिलें लगाई गई हैं। बुधनी विधानसभा की मतगणना 13-13 राउंड में होगीं। इसी प्रकार इछावर विधानसभा की मतगणना के लिए 20 टेबिलें लगाई गई हैं तथा 14 राउंड में मतो की गणना होगी।



इसी प्रकार भोपाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाल सीहोर विधानसभा की मतगणना के लिए 20 टेबिलें लगाई गई हैं तथा मतों की गणना 14 राउंड में होगी। देवास संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली जिले की आष्टा विधानसभा के लिए 20 टेबिलें लगाई गई हैं तथा मतों की गणना 17 राउंड में होगी।

 

*प्रत्येक कक्ष में टेबुलेशन के लिए होगी एक  टेबल*


विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्ष में मतगणना के टेबुलेशन के लिए एक टेबल होगी। इस टेबल पर अभ्यर्थी का एक निर्वाचन अभिकर्ता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes