Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगर परिषद बुधनी में मतदाता जागरूकता के तहत वाहन रैली आयोजित : NN81

 लोकेशन सीहोर जिला पत्रकार आनंद अग्रवाल


नगर परिषद बुधनी में मतदाता जागरूकता के तहत वाहन रैली आयोजित




सीहोर


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सभी संबंधित विभागों, शिक्षा विभाग एवं अन्य सभी संस्थाओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये गये। इसी श्रृंखला नगर परिषद बुधनी एवं रेहटी में स्वीप गतिविधि अन्तर्गत मतदाता जागरूकता एवं शतप्रतिशत मतदान करने के लिए  प्रेरित करने के लिये की स्वच्छता टीम द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रैली निकली गई तथा शतप्रतिशत मतदान का संदेश हर वार्ड हर गली हर घर तक पहुँचाया गया। इसी प्रकार नगर परिषद जावर में भी महिलाओ को मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत महिलाओं को आपने मताधिकार का  उपयोग करने की जानकारी दी गई और मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई


जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार कि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत मतदान कराने के लिए शपथ दिलाई गई एवं जागरूकता रैली निकाली गई। वाहन रैली निकाली के साथ अन्य कार्यक्रम के तहत आमजनों को लोकसभा चुनाव में स्वयं मतदान करें ओर अपने परिवार आसपास पड़ोसियों को मतदान करने के लिए जागरूक करने एवं अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकसभा निर्वाचन में सर्वाधिक मतदान करा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes