Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आँगनवाड़ियों का संचालन आगामी 30 जून तक अब प्रात: 8 बजे से होगा : NN81

 पत्रकार आनंद अग्रवाल जिला ब्यूरो 


आँगनवाड़ियों का संचालन आगामी 30 जून तक अब प्रात: 8 बजे से होगा




नर्मदापुरम भीषण गर्मी में मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आगामी 30 जून तक आंगनबाड़ियो का संचालन प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि आंगनबाड़ी खुलने का समय प्रात: 8 बजे, बच्चों के लिए नाश्ते का समय प्रात: 9 बजे, बच्चो को भोजन का समय प्रात: 10.30 तथा बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्र से छुट्टी दोपहर 12 बजे होगी। दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत संचालित की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 30 जून तक प्रभावशील रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes