Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने मुनीम से 5 लाख कट्टा दिखाकर लूटे, पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती : NN81

 *▪️दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने मुनीम से 5 लाख कट्टा दिखाकर लूटे, पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती*


*▪️प्रतिष्ठित व्यवसायी विशाल लूणकरण गुप्ता के मुनीम के साथ मिर्ची डालकर लूट*


धार जिला ब्यूरो चीफ महेश सिसोदिया 




*धार जिले के कुक्षी में* नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी विशाल लूणकरण गुप्ता के मुनीम रमेश डही से दुकान के पैसे लेकर लौट रहा था। बड़वान्या के पास 3 नकाबपोश बदमाशो ने बाइक को टक्कर मारकर रोका और मिर्ची का उपयोग भी किया परंतु मुनीम रमेश ने धूप से बचाव हेतु कपड़ा बांध रखा था, तो आंख में नही लगी। परंतु दुकान की वसूली का लगभग 5 लाख राशि बदमाश दिनदहाड़े ले जाने में सफल हुए।


आए दिन चोरी और लूट की घटनाओं ने क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया है। लूट और चोरी के अपराधियों के संरक्षणकर्ताओ पर भी नजर होनी चाहिए। इस तरह की घटना पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रही है।


अब देखते है, जिम्मेदार क्या ठोस कार्यवाही कर पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes