Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अहमदपुर पुलिस ने कॉन्बिंग ग़स्त कर 06 वारंटियों को किया गिरफ्तार : NN81

 सीहोर पुलिस -प्रेस नोट*

दिनांक- 29.05.2024




*अहमदपुर पुलिस ने कॉन्बिंग ग़स्त कर 06 वारंटियों को किया गिरफ्तार*



*गिरफ्तारसुदा वारन्टीयो को किया न्यायालय पेश*


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 


वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों पर स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध कार्यवाही करते अहमदपुर पुलिस स्टाफ के द्वारा मुखबिर तत्र सक्रिय कर दिनांक 29.05.2024 को कम्बिंग गश्त कर 06 वारंटियों को विधिवत गिरफ़्तार किया गया वारन्टीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अहमदपुर अविनाश भोपले के नेतृत्व में दो टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित तरिके से दिनांक 29.05.2024 को रात्रि मे काम्बिंग गश्त की गई । जिसमे थाना अहमपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले 03 स्थाई वारंटी 1. रघूवीर सिह मान सिह नि कुशलपुरा जिला सीहोर 2. महेश पिता घुङेलाल उर्फ रघुनाथ अहिरवार नि मगरदा । 3. कमल सिह पिता हेमसिह चन्देल नि सीलखेङा। एवं तीन गिरफ्तारी 1.लीलाकिशन पिता गोरेलाल निवासी ग्राम बरखेङा हसन । 2. गंगाराम पिता किशन लाल निवासी ग्राम बरखेङा हसन 3. संतोष पिता मदनलाल निवासी ग्राम बरखेङा हसन निवास पर दबिश दी गई एवम गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। 



*सराहनीय योगदानः*- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अहमदपुर उपनिरीक्षक अविनाश भोपले , सउनि सुरेन्द्र सिंह, सउनि नारायण सिंह मीणा, प्रआर. 597 राजेश मालवीय, आर. 247 वीरेन्द्र, आर. 783 दीपक, आर. 515 भगवान सिंह , म.आर. 251 प्रीती आर. 533 फरीद खान, आर. 737 सत्यनारायण आर. 402 वीवेक, आर. 81 राजाबाबू का सराहनीय काम रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes