Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्रीयोगेश जी महाराज ने शादी मे आए हुए मेहमानों को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की : NN81

 स्लग  :---, श्रीयोगेश  जी महाराज  ने शादी मे आए हुए मेहमानों को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की ।


दूल्हा - दुल्हन ने भी  सभी मेहमानो को वोट डालने की सलाह  दी।



मनावर धार  से हर्ष पाटीदार 




 विओ  :-----  श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज श्री अंबिकाआश्रम ,श्रीबालीपुर

धाम में शादी समारोह में आए हुए मेहमानों का स्वागत  सत्कार कर कहा कि लोकसभा  के  चुनाव  मे मतदान केंद्रो पर वोटिंग  करने  अवश्य  जावे। वे अपनी बहन  सोनाली भार्गव की शादी समारोह में उपस्थित थे।। उन्होंने आगे कहा कि देश में एक  अच्छी सरकार बने। जन प्रतिनिधि चुनकर देश का संविधान में समयानुसार  आवश्यक चीजों को   लागू करे और जो उपयोग मे नही है,  उन्हें हटाए।जो देश के हित में काम आए  वे संविधान  मे  जोडे।


   नई- नवेली दुल्हन सोनाली भार्गव ने कहा कि लोकसभा  का चुनाव   13 मई को होने वाले है। स्वयं को जागरूक होना है और  चुनाव के प्रति भागीदारी बढ़ाना है। मतदाता की गहरी समझ के साथ नागरिकों को सशक्त बनाकर संसद में भेजना है। दूल्हा  सौरभ बडोले ने कहा कि हम सभी को संविधान के नियमों का पालन करना है।शत- प्रतिशत वोट डालकर एक अच्छी सरकार बने। निष्पक्ष मतदान करना है ।किसी के बहकावे  में नहीं आना है।  मतदान करना हम सभी का उत्तरदायित्व है। अन्य मेहमानो ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes