Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अज्ञात कारणों के चलते माँ-बेटा ने फांसी के फंदे पर झूल कर की आत्महत्या : NN81

 अज्ञात कारणों के चलते माँ-बेटा ने फांसी के फंदे पर झूल कर की आत्महत्या...


रिपोर्टर अमन खान इंकलाबी


     ब्यावरा राजगढ़ मध्य प्रदेश। 


शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के शिवाजी मार्ग स्थित नीम चौराहा पर एक स्वर्णकार के 24 वषीर्य पुत्र और 50 उम्र की माँ ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते माँ-बेटा ने मंगलवार दोपहर फांसी के फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया । घटना के बाद इलाका में हडकंप मच गया है। तत्काल इस घटना की सूचना शहर पुलिस थाना ब्यावरा को दी गई,मौके पर पंहुची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई ।

     मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला व बेटा का शव फांसी से नीचे उतारा जाकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मृतक महिला का नाम रीता सोनी 50 वर्ष और बेटे का नाम हरिओम सोनी उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस सुसाइड के एंगल से मामले की जांच कर रही है। जानकारी यह भी सामने आई है, कि मृतक युवक हरि ओम सोनी का कुछ दिन पहले ही पटवारी भार्ती में चयन हुआ था। ऐसे में अचानक से आत्महत्या का कदम उठाने के चलते पुलिस भी हैरत में पड़ गई। फिलहाल पुलिस ने मां बेटे के सबको फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes