Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला चिकित्सालय दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन : NN81

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग                   समाचार*


*जिला चिकित्सालय दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन*


*- 202 यूनिट ब्लड एकत्रित*



       दुर्ग 24 अप्रैल 2024/कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ डॉ. जे.पी. मेश्राम और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.के. साहू के मार्गदर्शन में  जिला चिकित्सालय दुर्ग में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने हेतु संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 24 अप्रैल 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 202 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। रक्त केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी नेहा नलवाया बाफना की उपस्थिति में डॉ. अविनाश, डॉ. योगिता गिलहरे, डॉ. दीपेश चंद्रौल, काउंसलर  एंथोनी, श्री गणेश,  अभय, स्टाफ नर्स तरुणा रावत, वरिष्ठ लैब तकनीशियन श्री रोशन सिंह, सुपरवाइजर  रूपेश सप्रे,  महेंद्र चंद्राकर,  इंद्रजीत चंद्राकर,  तीरथ यादव,  सूरज, मेघा, अदिति,  भूपेन्द्र,  कौशल साहू,  हिमांशु चंद्राकर, माला देशमुख, संस्था से  सतपाल सिंह और जीवन दीप समिति से  प्रशांत डोनगांवकर,  दिलीप ठाकुर,  सतीश चंद्र सुराणा आदि के विशेष सहयोग से कैंप का सफल सम्पादन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes