Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

क्या पांच साल में होगा विकास, क्या मिलेगी नैनपुर को केंद्रीय विद्यालय की सौगात : NN81

 नैनपुर/मंडला

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से

9399424203


क्या पांच साल में होगा विकास,

क्या मिलेगी नैनपुर को केंद्रीय विद्यालय की सौगात 



एंकर - नैनपुर - लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं।मतदान को तारीख  धीरे धीरे नजदीक आती जा रही है। दोनो ही राष्ट्रीय पार्टियां प्रचार को लेकर शांत नजर आ रही हैं।जनता देख रही है राह कब आएंगे पूर्व मंत्री केंद्रीय मंत्री सांसद वोट मांगने, क्या होगा विकास का मुद्दा,को फिर वही पांच साल घोषणा,प्रलोभन, झूठे वादे, झटके ,जनता की भावनाओं से खिलवाड़ बस यही रह गया है।पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर जोर से लगे हैं प्रत्याशियों की सेवा में ,अपनी पकड़ बनाने में ।चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस हो। नैनपुर नगर सदा से उपेक्षित रहा है विकास के मामले में। तीस सालों से राज कर रहे सांसद रहे केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी संसदीय क्षेत्र विकास को लेकर शून्य रहे।नैनपुर नगर को तो मानो जैसे आंखों का कांटा समझ लिया गया हे इनके द्वारा।विकास के नाम पर सिर्फ झूठे वादे किए,घोषणा की,चाहे किसी भी क्षेत्र में हो शिक्षा हो,रेलवे हो,सिंचाई व्यवस्था हो,स्वास्थ व्यवस्था हो सिर्फ अस्पताल को सौगात देना ही विकास नहीं है अस्पताल में डॉक्टरों को नियुक्ति मायने रखती है जिसको लगातार अनदेखा किया गया।केंद्रीय विद्यालय का सपना ही रह गया नैनपुर नगर के लिए,कॉलेज में एम एस सी के लिए छात्र आंदोलन किए जा रहे हैं पर मंत्री महोदय के कानो में हूं तक नही रेंगी।इन सभी मुद्दों कों लेकर जनता भी समय के इंतजार में है।अब्वदुस्री तरफ देखा जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार सिंह मरकाम इस क्षेत्र के लिए नए हैं क्या जनता को भावनाओं को तज्बों देंगे या पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को कठपुतली बन कर रह जाएंगे।या विकास के नाम  पर यह कहते रह जाएंगे अगर कांग्रेस को सरका कर बनती तो हम विकास की गंगा बहा देते। कुल मिलाकर देखा जाए तो नैनपुर नगर का दुर्भाग्य ही कहें जीते कोई  नगर रहेगा विकास से कोसों दूर ।अगर प्रधान मंत्री चाहेंगे तो कुछ सौगात मिल जाए अन्यथा फिर वही गर्त में जाता नजर आ रहा है नैनपुर नगर क्योंकि दोनों ही पार्टियों  के कुछ नेताओं को अपनी रोटी सेंकने से फुर्सत मिले जेब भरने से फुर्सत मिले तो अपनी जन्म भूमि के लिए कुछ कर पाएं। भगवान इन्हे सद बुद्धि दे की नैनपुर नगर को विकास की राह में ले जाएं।केंद्रीय मंत्री रहते हुए फग्नसिंह कुलस्ते ने नैनपुर को जिला बनाने में सहयोग ना करते हुए अपने को कोसों दूर रखा ।वो भी नही चाहते की नैनपुर जिला बने और अपनी एक नई पहचान बनाए।एक बार भी उनके द्वारा जिम्मेदारी से प्रयास नहीं किया गया हमेशा उनके द्वारा आश्वासन देकर अपना पल्ला छाड़ा हे।और नही बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने में बनाया है ।लोक सभा चुनाव नजदीक हैं जनता चाहेगी नव निर्वाचित सांसद से चाहे वो किसी भी पार्टी का हो छात्रों, क्षेत्र की जनता को भावनाओं को समझते हुए विकास के रास्ते खोले ,रोजगार के क्षेत्र में सौगात दें ।पर एक बात निश्चित है अगर केंद्रीय मंत्री कुलस्ते अगर जीतते हैं तो माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी के रहमो करम में ही अपनी नैया पार लगा सकते हैं।वैसे भी केंद्रीय मंत्री रहते हुए मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते हमेशा से अपने बयानों के कारण विवादित और सुर्खियों में रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes