Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्‍वीप गतिविधि अंतर्गत पुलिस थाना आरोन में शपथ लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया जागरूक : NN81

 *स्‍वीप गतिविधि अंतर्गत पुलिस थाना आरोन में शपथ लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया जागरूक*



एमपी गुना से जगदीश राठौर की रिपोर्ट

गुना 25 अप्रैल 2024 



  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में स्‍वीप गतिविधियां जारी हैं। जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 07 मई 2024 को होना है।


इसी क्रम में आज नगर आरोन के थाने पर मतदान अवश्य करें शपथ का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी श्री सतीश सिंह चौहन द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील की गई। उक्त स्वीप गतिविधि में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यालय समस्त कर्मचारी, पुलिस थाना समस्त स्टाफ, मतदान केंद्र बीएलओ, अन्य विभाग कर्मचारी, नगर आरोन के आम नागरिक एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश कुमार सोनी द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपील की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes