Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लगातार पांचवी बार प्रदेश एवं जिले की मैरिट सूची में सैण्ट एस.आर.एस. स्कूल के पांच छात्रों ने फहराया परचम : NN81

 लगातार पांचवी बार प्रदेश एवं जिले की मैरिट सूची में सैण्ट एस.आर.एस. स्कूल के पांच छात्रों ने फहराया परचम।


गंजबासौदा। माध्यमिक  शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हायर सैकण्डरी एवं हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम और प्रावीण्य सूची जारी की गई। जिसमें शहर की शैक्षणिक संस्था सैण्ट एस.आर.एस. पब्लिक हायर सैकण्डरी के होनहार छात्र-छात्राओं ने लगातार पांचवीं बार प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाकर शहर सहित संस्था का नाम रोशन किया है।


 

संस्था के डायरेक्टर के.एस. यादव ने मीडिया को बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023 _ 24 में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में संस्था की तान्या शर्मा ने 488/500 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल कर नगर को गौरवान्वित किया है।


वहीं हाईस्कूल की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में भी संस्था की भूमि सेन ने 482 अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान , अरूण अहिरवार ने 480 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर संस्था के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया। इसी तरह हायर सैकण्डरी बोर्ड परीक्षा की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में शिफा खानम ने कला संकाय में प्रथम स्थान , निहारिका तिवारी ने विज्ञान समूह(गणित) में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित होने का अवसर दिया।

प्राचार्य उमेश चंद्र यादव ने बताया कि कई छात्र-छात्राओं को एक या दो अंकों के साथ प्रदेश एवं जिले में प्रावीण्य सूची से वंचित होना पड़ा है। इस परीक्षा में संस्था आदित्य छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि पिछले चार वर्षों से संस्था के होनहार छात्र-छात्राओं ने प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज किया जा चुका है।

संस्था के होनहार छात्रों की इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं और शिक्षक परिवार ने जश्न मनाते हुए सभी सफल छा़त्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes