Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही : NN81

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 






सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही


 सिविल लाइन रामपुर थाना का निगरानी बदमाश और हत्या के मामले मे जमानत पर रिहा हुआ आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ को पुलिस ने 01 नग पिस्टल एवं 02 नग कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।


दिनेश सोनी से 02 नग कारतूस एवं 01 नग ब्लेड जप्त किया गया। 


दोनो आरोपियों के कब्जे से 01 नग देशी पिस्टल 04 नग कारतूस को पुलिस ने किया बरामद।





 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत् लगातार गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।



पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर देशी शराब दुकान रामपुर के पास दो व्यक्ति नशे कि हालत मे है तथा उनके पास एक पिस्टलनुमा हथियार रखे है कि सूचना पर सायबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर की संयुक्त टीम बनाकर सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ पिता स्व. श्यामरथ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला- कोरबा तथा दिनेश सोनी पिता स्व. नेतालाल सोनी उम्र 37 वर्ष साकिन भदरापारा थाना बालको नगर कोरबा जिला कोरबा मिले। जोकि पूर्व मे गंभीर अपराधों के आरोपी है जिसमे आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ चौकी मानिकपुर के हत्या के मामले मे आजीवन कारावास का सजायाप्ति है जो कि बिलासपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर है। जिनके कब्जे से 01 नग लोहे का पिस्टलनुमा 7.65 एमएम का देशी हथियार तथा 04 नग जिंदा कारतूस मिला। जिसके संबंध मे आरोपियों का कृत्य उपरोक्त अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 216/2024 धारा 25 आर्मस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।


आरोपीयों का पूर्व के अपराधिक मामले





पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया की गुण्डागर्दी की घटनाओं को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए अपराधियों, गुण्डे, मवाली तथा हुडदंगीयों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरबा पुलिस जन सहयोग से सुरक्षा का बोध कराने अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes