Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कांग्रेस का होली मिलन समारोह संपन्न : NN81

 विदिशा लोकेशन गंजबासौदा 

संवाददाता गजेंद्र औदीचय 




स्लगन कांग्रेस का होली मिलन समारोह संपन्न

हर कार्यकर्ता प्रतापभानु शर्मा बनकर चुनाव लडे – शर्मा



गंजबासौदा | नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में होली मिलन का आयोजन स्थानीय मानस भवन में किया गया | जिसमें कांग्रेस के विदिशा रायसेन लोकसभा के प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा, जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, जिला प्रभारी अमित शर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री वीरसिंह रघुवंशी, पूर्व अध्यक्ष सहकारिता नर्वदाप्रसाद शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक निशंक जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता विंग कमांडर अनुमा आचार्य, जिला पंचायत सदस्य - मोहर सिंह दांगी, पंकज एलिया, सीमा अहिरवार, विनीता सहरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी, मयंक तेंगुरिया, विद्या यादव, मंजू कुशवाह, श्वेता जैन, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सैय्यद मो. अदनान, खिलान सिंह रघुवंशी, राजेश जैन, गजराज सिंह कुशवाह, देवेन्द्र लोधी सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे | कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली व रंग पंचमी की बधाई देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की |


कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे कांग्रेस पार्टी के विदिशा - रायसेन लोकसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी श्री शर्मा के लिए कार्य करें साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश और उल्लास का माहौल देखा गया | वाही कार्यकर्ता और नेताओं ने  कांग्रेस के लिए काम करने की शपथ ली | साथ ही वक्ताओं ने आव्हान किया कि कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर सक्रियता के साथ कार्य करें एवं कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है | प्रत्याशी श्री शर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ता प्रतापभानु शर्मा बनकर चुनाव में कार्य करे और कहा कि शिवराज सिंह चौहान को अगर कोई हरा सकता है तो वह एक मात्र प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा है |


कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मिश्रा व सुनील बाबु पिंगले ने किया अंत में आभार भगवानदास शर्मा ने व्यक्त किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes