Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर में अगले 5 दिनों में तेज धूप के साथ कभी-कभी छाए रहेंगे बादल : NN81

 खबर: कानपुर में अगले 5 दिनों में तेज धूप के साथ कभी-कभी छाए रहेंगे बादल।



कानपुर में मौसम के बदलते रुख के कारण बुधवार को तेज धूप के साथ उसम भरी गर्मी रही। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़े भी चले जिस कारण भीषण गर्मी से लोग बेहाल नजर आये। तेज धूप के कारण दोपहर में शहर के पारा में मामूली परिवर्तन होने से अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि रात के पारा में दो डिग्री की गिरावट होने से न्यूूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चली। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. एस.एन. पांडे का कहना है कि आगामी पांच दिनों में तेज धूप के साथ बीच-बीच में बदली छायेगी। धूप के साथ तेज गर्म हवाएं चलने से गर्मी भी बढ़ेगी।

पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला सा नजर आ रहा है जिसके चलते दिन में तेज धूप के साथ ही तेज गर्म हवाएं भी चल रही है। आज सुबह धूप निकलने के साथ गर्म हवाएं भी चलनी शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही दोपहर में शहर के पारा में मामूली परिवर्तन होने से अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि रात के पारा में दो डिग्री की गिरावट होने सेे न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धूप के साथ बीच-बीच में बदली के साथ गर्म हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी भी रही। दिन में 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धीमी गति से हवाएं भी चल रही है। सुबह की आद्रता 44 प्रतिशत और दोपहर की आद्रता 18 प्रतिशत रही है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आगामी दिनों में दिन में तेज धूप के साथ ही बीच-बीच में बदली छायेगी। तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने से गर्मी भी बढ़ेगी।


 संवाददाता: विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes