Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 21 ट्रेनों की टिकट चेकिंग के दौरान वसूला गया 2.12 लाख रुपए का जुर्माना : NN81

 खबर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 21 ट्रेनों की टिकट चेकिंग के दौरान वसूला गया 2.12 लाख रुपए का जुर्माना।



कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चले टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट पकड़े गए 374 यात्रियों से 2.12 लाख का जुर्माना वसूला गया। जिसमे 342 बिना टिकट, अनाधिकृत रूप से पकड़े गये यात्री थे।  डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह के मार्गदर्शन में एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में  सेंट्रल पर  सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली 21 गाड़ियों पर आने जाने वाले यात्रियों के टिकटों की जाँच के साथ बिना बुक किये गए सामान तथा स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों तथा अवैध वेंडरों की सघन जांच की गई। अनियमित एवं अनाधिकृत पाए गए 342 तथा गंदगी तथा धूम्रपान करते हुए पाये जाने  वाले 32 कुल 374 व्यक्तियों से जुर्माने के रूप में कुल 2,12,420  रुपये वसूल किया गया।इस दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक  संतोष त्रिपाठी, सीआईटी वी.के.त्रिपाठी, सीआईटी रेड एम.एच.खान आदि के साथ टीटीई की महिला टीम भी जुटी रही।

संवाददाता:विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes