Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सचिव और कलेक्टर ने की श्रम अन्न सहायता केन्द्रों का निरीक्षण : NN81

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार* 


*सचिव और कलेक्टर ने की श्रम अन्न सहायता केन्द्रों का निरीक्षण*


*- श्रमिक पंजीयन शिविर लगाने के दिये निर्देश*



दुर्ग, 05 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के सचिव सह श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेल मंगई डी., कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और सचिव भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल श्रीमती सविता मिश्रा ने आज श्रम विभाग के द्वारा संचालित योजना शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता अंतर्गत दुर्ग जिला में संचालित विभिन्न श्रम अन्न सहायता केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।


उन्होंने बी.आर.पी चौक मरोदा, तहसील चौंक दुर्ग, सब्जी मार्केट सुपेला, कुगदा कुम्हारी में केन्द्रों की हालात देखी। निरीक्षण के दौरान जिले में संचालित समस्त श्रम अन्न सहायता केन्द्रों में शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों का श्रमिक पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही केन्द्रों में विभागीय जिला अधिकारी व कर्मचारियों को मूल-भूत सुविधाये सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त दुर्ग श्रीमती श्रद्धा केशरवानी भी उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes