*(ब्यूरो चीफ - शुभम राठौर जिला सीहोर)*
बड़ी खबर -
* शाहगंज में अवैध शराब के मामले में पुलिस की सख्ती*
*एक ही दिन में दो वाहनों से शराब के अवैध परिवहन पर मिली सफलता*
*दो अलग अलग मामलो मे दो स्कूटी सहित 117 लीटर अवैध शराब जप्त कर दो आरोपियो को किया गिरफ्तार*
स्क्रिप्ट -*दो दिन पहले सम्पूर्ण सीहोर जिले में पुलिस और जनता के बीच हुए जनसंवाद के दौरान जिले में जगह जगह अवैध शराब की बिक्री की शिकायते प्राप्त होने के बाद
पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देश अनुसार जिले में अवैध शराब के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग व एसडीओपी श्री शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहंगज निरीक्षक पंकज वाडेकर के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुए थाना शाहगंज की बकतरा चौकी पर मुखबिर की सूचना पर दो अलग अलग टीवीएस जुपिटर स्कुटियो से 63 एवं 54 लीटर कुल मिलाकर 117 लीटर अवैध शराब सहित स्कूटी जप्त करने में सफलता प्राप्त की।
जप्त शराब की कीमत लगभग 62000 बताई जा रही है।
*कार्यवाही मे मुख्य योगदान*–निरीक्षक पंकज वाडेकर ,उप निरीक्षक बाबूलाल मालवीय ,आर 241 दीपक चौहान सउनि करण सिंह परमार, आर.991 बबलेश चौहान व आर. 804 सौरभ ठाकुर एंव सैनिक 232 गणेश प्रसाद चौहान के द्वारा अवैध शराब के आरोपियो को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया ।


