Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आज किया जाएगा होलिका दहन रंग गुलाल पिचकारियों से सजा बाजार : NN81

 नैनपुर/मंडला

सत्येंद्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से

9399424203


स्लग - आज किया जाएगा होलिका दहन रंग गुलाल पिचकारियों से सजा बाजार



एंकर - नैनपुर होली का त्योहार पूरे देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूम से मनाया जाता है। होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है। होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाने की पररंपरा है। इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च को है फिर 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। रंगों वाली होली से पूर्व होलिका दहन का विधान किया जाता है जिसका शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन में सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 55 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 25 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। होलिका उत्सव के चलते बाजार में रौनक लौट आई रंग गुलाल पिचकारियों से बाजार सजे हुए हैं बाजार में भीड़भाड़ देखी जा रही है व्यापारियों के चेहरे में खुशी है रंगों के इस त्यौहार में रंग के साथ मिठाइयां वी मांसाहार दुकानों में ज्यादातर भीड़ नजर आ रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes