Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोरबा / कटघोरा, बांकी मोगरा और सी एस ई बी के बदले गए प्रभारी : NN81

 जिस थाना से लाइन अटैच,वहीं फिर पोस्टिंग हुई TI उषा की



कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शनिवार को आदेश जारी कर दो थाना प्रभारी एवं एक चौकी प्रभारी की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इस फेर बदल से बांकी मोंगरा थाना भी प्रभावित हुआ है। यहां पदस्थ निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी को कटघोरा भेजा गया है और उनके स्थान पर लाइन में मौजूद निरीक्षक उषा सोंधिया को बांकीमोगरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। एसपी द्वारा किये गये तबादला को लेकर बांकी मोंगरा क्षेत्र में चर्चा है कि जिस थाना प्रभारी को लोगों की शिकायत तथा विवादित कार्य प्रणाली के कारण हटाया गया था, तत्कालीन एसपी के द्वारा लाइन अटैच किया गया था, उन्हीं को फिर से उसी बांकीमोगरा का थाना प्रभारी पदस्थ कर दिया गया है।



बता दें की एक दिव्यांग महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं किये जाने पर पीड़िता ने तत्कालीन एसपी के समक्ष उपस्थित होकर गुहार लगाई थी। इसके अलावा युकां नेता के साथ भी टीआई की नोक झोंक हुई थी और किये गए दुर्व्यवहार को लेकर एसपी से शिकायत हुई थी।और भी कई तरह की शिकायत एसपी के पास टीआई उषा सोंधिया को लेकर पहुंची थी जिस पर एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया था। एक बार फिर से उषा सोंधिया को बांकीमोगरा का ही थाना प्रभारी बनाया गया है, जिसे लेकर आम जनमानस में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है और वह इसे उचित करार नहीं दे रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes