Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं प्राणोदय संस्था द्वारा पत्रकारों और आम जनता को सीपीआर प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन : NN81

 खबर: कानपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं प्राणोदय संस्था द्वारा पत्रकारों और आम जनता को सीपीआर प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन।



इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की कानपुर

शाखा एवं प्राणोदय संस्था कानपुर के संयुक्त तत्वावधान

में शुक्रवार को पत्रकारों व आम जानमानस के लिए

सीपीआर ट्रनिंग वर्कशॉप का अयोजन किया गया। यह

आयोजन परेड स्थित आईएमए भवन में किया गया।

सीपीआर की उपयोगिता बताई

आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने

आजकल बढ़ते अक्समिक हार्ट अटैक के केस में

सीपीआर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विशेषकर

डांस व जिम में अचानक होने वाले हादसों में सीपीआर

के द्वारा काफी हृद तक कैसे बचाया जा सकता है, इसके

बारे में बताया।


यह ट्रेनिंग उन सभी लोगों के लिए थी जो वक्त पड़ने पर

किसी की जान को सीपीआर देकर बचा सकते थे। अपने

जीवन काल में अगर एक भी व्यक्ति की जान बचा सके

तो इससे बड़ा कोई और काम नहीं हो सकता।450वीं कार्यशाला की गई

प्राणोदय संस्था के डॉ. सुनीत गुप्ता और डॉ. प्रदीप टंडन

द्वारा विगत कई वर्षों से यह ट्रेनिंग दे रहे हैं। शुक्रवार को

हुई यह कार्यशाला उनकी 450वीं थी। आईएमए कानपुर

के सचिव डॉ. कुनाल सहाय ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य

मंत्री मनसुख मंडविया के अहवाह्न पर जो उन्होंने

सीपीआर ट्रनिंग की आवश्यकता पर बल दिया है


उसको

ध्यान में रखते हुए स्कूल कॉलेज, आईआईटी, पुलिस

विभाग, यातायात विभाग आदि जगह में आम लोगों को

जागरूक करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया

जा रहा है।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes