Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुसनेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध शराब का कंटेनर पकड कर कि अवैध शराब जप्त व सुसनेर पुलिस ने किया खुलासा : NN81

 जिला आगर मालवा से

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

ब्रेकिंग न्यूज़

सुसनेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध शराब का कंटेनर पकड कर कि अवैध शराब जप्त व सुसनेर पुलिस ने किया खुलासा



1,17,67,200 करोड़ रुपए की जब्त की शराब


विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब से भरा हुआ कंटेनर और आरोपी वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया।



सुसनेर निप्र। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव में शराब की मांग को देखते हुए शराब के अवैध कारोबारियों की गतिविधियां भी तेज हो गई है। हालांकि इन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को मध्य प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान, पुलिस ने अवैध शराब से भरा हुआ कंटेनर और आरोपी वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया. इस अवैध शराब की कीमत 1 करोड़ 17 लाख 67 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।



जप्त की गई शराब की बाजार कीमत एक करोड़ 1 करोड़ 17 लाख 67 हजार 200 रूपये बताई जा रही है। जबकि वाहन की कीमत 35 लाख रूपये व एक सेमसंग मोबाईल जिसकी किमत 20 हजार, व नगदी 2000 रूपये जप्त किये है। कुल 1 करोड़ 52 लाख 67 हजार 200 रूपये बताई जा रही है। एसडीओपी देवनारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दरअसल, आगर एसपी आगामी लोकसभा चुनाव के


मद्देनजर थाना प्रभारी गगन बादल


के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा



आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर सुचना पर कंटेनर ट्रक क्रमांक आरजे 19 जि.सी 5019 का वाहन चालक जगदीश पिता प्रेम प्रकाश गौड़ जाती ब्राह्मण उम्र 25 साल निवासी मोरनावदा सोयला थाना खेडापा जिला जोधपुर राजस्थान ट्रक मे अवैध रूप से शराब भरकर सोयत से सुसनेर कि और आ रहा था मुखबिर कि सुचना पर डाक बंगले चौराहे पर नाकाबन्दी कर 10539 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त कि गई है। जिसके बाद उक्त आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes