Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना बिलकिसगंज पुलिस ने अवैध कच्ची देशी शराब का मोटर साईकिल पर परिवहन करने वाले आरोपी को दबोचा : NN81

 *थाना बिलकिसगंज पुलिस ने अवैध कच्ची देशी शराब का मोटर साईकिल पर परिवहन करने वाले आरोपी को दबोचा*


 

*आरोपी से कुल 70 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब एवं मोटर साईकिल जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार*


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 



पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को फरार आरोपी, स्थाई वारंटी, गुंडा बदमाश अवैध शस्त्रो एवं अवैध रूप से शराब का विक्रय करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिये गये थे। इसी अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी सीहोर पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी थाना बिलकिसगंज अविनाश भोपले के नेतृत्व में बिलकिसगंज पुलिस टीम ने अवैध रूप से करीबन 70 लीटर देशी कच्ची शराब का मोटर साईकिल पर परिवहन करने वाले आरोपी को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 



वरिष्ठ अधिकारी गण से प्राप्त दिशा निर्देशन में अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी बिलकिसगंज अविनाश भोपले द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सूचना एकत्रित की जा रही थी जिसमे आज थाना बिलकिसगंज पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध देशी कच्ची शराब भारी मात्रा में है, जो बेचने के लिये मोटर साईकिल से ले रहा है दबिश दी जाये तो बरामद कि जा सकती है। मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर बिलकिसगंज पुलिस टीम ने अवैध देशी कच्ची शराब का परिवहन करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर पकडा एवं आरोपी के आधिपत्य से मोटर साईकिल सहित करीबन 70 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आबकारी की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध  कर विवेचना में लिया गया गिरफ्तार शुदा आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली,मंडी एवं दीगर जिले में चोरी, मारपीट, लूट जैसे अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी से अवैध शराब चोरी की वारदातो के संबंध में पूछताछ कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

 

 *नाम आरोपी* - महेन्द्र उर्फ रवि हाडा पिता दशरथ हाडा उम्र 35 साल निवासी ग्राम पीपलरावां जिला देवास म.प्र.

*जप्त मशरूका-* 70 लीटर देशी कच्ची शराब मय मोटर साईकिल


 *महत्वपूर्ण भूमिका-*

उप निरीक्षक अविनाश भोपले थाना प्रभारी बिलकिसगंज सउनि का. जगदीश धुर्वे, प्र.आर.का. 180 सुरेश प्रजापति, आर. 473 रोहन कुशवाह, आर. 488 प्रमोद गढपाल, आर. 774 अरूण शर्मा, म.आर. 706 पूजा सिंह म.आर. 460 रिंकी हालदर सैनिक 430 विनोद पुरी की विशेष भूमिका रही जिन्हे पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes