विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
संवाददाता गजेंद्र ओदीचय
स्लगन भाजपा ने पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन
गंजबासौदा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हाल ही में घटित अपराधों एवम अत्याचारों के विरोध में ममता सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया । ज्ञात हो पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शाहजहां शेख को सत्ता का दुरुपयोग कर महिलाओं के साथ जघन्य अपराध किए जाने का मामला सामने आने के बाद संपूर्ण देश में ममता सरकार के लिए आक्रोश व्याप्त था जिसके की तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन किए गए । इसी तारतम्य में नगर मंडल गंजबासौदा द्वारा स्थानीय जय स्तंभ चौक पर ममता सरकार का पुतला दहन किया गया । इस अवसर पर नपाध्यक्ष शशि यादव ने कहा की मुख्यमंत्री ममता मुखर्जी को जिम्मेदारी लेकर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनी भावसार ने कहा की भाजपा महिलाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है, अब ममता बैनर्जी का पतन निश्चित है ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती रीता भावसार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन आचार्य, लक्ष्मी शर्मा, सरिता जैन, चंद्रकांति नामदेव, अर्चना जैन द्वारा भी विरोध स्वरूप उद्बोधन दिया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राकेश खटीक, स्वप्निल जैन, समीर किरमानी, राजू रैकवार, संदीप रघुवंशी, ऋषि शर्मा, रमेश जाट,बांके महाराज, अनुज मिश्रा, संजू श्रीवास्तव, कपिल साहू, भास्कर दुबे, भूपेश अहिरवार, पेंटर विशाल अहिरवार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम महिला मोर्चा उपस्थित रहे ।

