*मध्य प्रदेश*
*शाजापुर जिले की काला पीपल तहसील से शिव प्रसाद अकेला की रिपोर्ट*
थाना अवंतीपुर बड़ोदिया जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
आम नागरिकों से आगामी त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए संवाद किया गया
अरनियाकला प्रशासन के द्वारा समय-समय पर आम नागरिकों को बैठकों के माध्यम से पुलिस ओर जनता के बीच की जो दूरी है उसको जनसंवाद करके जनसमस्याओं के साथ साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए आयोजन किए जाते हैं उसी को लेकर रविवार को थाना अवंतीपुर बडोदिया में थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें थाना क्षेत्र के अंतर्गत समस्त ग्राम के नागरिक वर्तमान व पूर्व सरपंच जनप्रतिनिधि के साथ संवाद किया गया थाना प्रभारी के द्वारा सभी लोगों से आगमी त्योहारों में धार्मिक भावना आहत ना हो ऐसा कार्य ना करे हम सबको शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार कानून का पालन करना है क्योंकि सबके लिए कानून एक जैसा है कानून से ऊपर कोई नहीं है जो भी कानून के खिलाफ कार्य करेंगे उसके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी आज हम सभी को मिल करके आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मानना है इस अवसर पर पोलायाकला चौकी से उमेद खान तीलावद चोकी प्रभारी रामस्वरूप परमार सहित अवंतीपुर बड़ोदिया व पोलायाकला व तीलावद पुलिस चौकी का स्टाफ सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे

