Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का जन संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित : NN81

 जिला आगर मालवा से रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान


 न्यूज़




अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का जन संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित


पुलिस सदैव आपके कार्य के लिए तत्पर- एसपी विनोद कुमार सिंह


पुलिस जनसंवाद पुलिस थाना-सोयत कला  जिला आगर मालवा (म.प्र.



पुलिस विभाग द्वारा सोयत कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डोंगरगांव में अपराधों पर नियंत्रण हेतु एक जन संवाद कार्यक्रम रविवार को हिमांशी मांगलिक परिसर में आयोजित किया गया जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए सोयत थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने ग्रामीणों से जन संवाद करते हुए बताया कि अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व पुलिस मुख्यालय भोपाल पुलिसिंग के निदेर्शानुसार प्रत्येक थाना क्षेत्र में गणमान्य नागरिक तथा रक्षा समिति के सदस्यों पत्रकारों एवं आम जनता से अपराध नियंत्रण संपत्ति की सुरक्षा कानूनी का अधिकार व दायित्व के बारे में जन संवाद की जानकारी का आदान-प्रदान करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित नि किया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहां की ब अपराध को कैसे रोका जाए इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपराध रोकने में आप सभी की मुख्य भूमिका होनी चाहिए


जिससे अपना क्षेत्र ह अपराध मुक्त हो वहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को किसी भी अवैध धंधे करने वाले की सूचना देने के लिए उनके मोबाइल नंबर दिए गए = वहीं जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सुरेश चंद शर्मा ने गांव में निकलने वाले उज्जैन चवली नेशनल हाईवे मार्ग पर बस स्टैंड पर चारों से चारों दिशाओं म की ओर विद्यालय में विद्यार्थी आने-जाने को लेकर बच्चों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए गति अवरोधक की मांग की गई। वही मोहनलाल वर्मा ने गांव में निकलने वाले सर्विस रोड पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने की मांग की। वही पत्रकार शंकर कारपेंटर ने जिले की सबसे बड़ी च ग्राम पंचायत होने के नाते यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग की गई।

तथा बीट अधिकारी को यहां स्थापित पुलिस सहायता केंद्र में बैठकर लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं का निदान हो सके जिससे उनको सोयत थाने में जाना नहीं पड़े। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि प्रेमसिंह सोनगरा, हाजी सुबहान भाई मंसूरी, पटेल रमेश चंद शर्मा मौजूद रहे इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे म कार्यक्रम का संचालन हिदायत मंसूरी पूर्व सरपंच ने किया आभार सोयत थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने माना इसी तरह कार्यक्रम समाप्त हु

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes