लोकेशन - नैनपुर
03/03/24
नैनपुर
सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से
9399424203
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नैनपुर थाना स्तर पर वेदांत लाज में आयोजित हुआ, पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम
व्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर पुलिस ने समझी नगर की समस्याएं
एंकर-- नैनपुर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवम पुलिस विभाग के निर्देश पर आज नैनपुर पुलिस द्वारा वेदांत लाज में जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी ,उपाध्यक्ष संजुलता वैष्णव , SDOP पियूष मिश्रा, थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा के साथ BMO राजीव चावला सिविल अस्पताल नैनपुर,एवम नगर के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण क्षेत्र से आए नजप्रतिनिधि, ग्रामीण जन,व्यापारी, पत्रकार, एवम प्रबुद्ध जन विभिन्न वर्ग के सभी लोग शामिल हुए और सभी ने नगर से संबंधित समस्याओं को हल करने के सुझाव के साथ निराकरण करने की अपील की जिससे आई दिन हो रही एक्सीडेंट,अतिक्रमण,और नगर के मध्य मछली मार्केट ,मत्स्य विक्रय को दूर किए जाने मांग रखी।
SDOP पीयूष मिश्रा, एवम थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने सभी से नगर के विषय पर विस्तार से चर्चा की.
व्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर नैनपुर थाना प्रभारी ने उनकी समस्याओं को समझा और सबइंस्पेक्टर निधि नेमा ने वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम सहित यातायात व्यवस्था एवं अपराध पर अंकुश लगाने सभी से सहायता की अपील की... वही प्रबुद्ध जनो द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे सही किये जाने की मांग की
जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी, जिसका निराकरण का आश्वासन दिया गया।
बाइट - पीयूष मिश्रा SDOP नैनपुर
बाइट - श्रीमती कृष्णा पंजवानी नगर पालिका अध्यक्ष नैनपुर

