Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रिवर्स करते समय ट्राली सहित कुंए में गिरा ट्रैक्टर चालक, मौके पर मौत : NN81

 जिला आगर मालवा से रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान


खबर


रिवर्स करते समय ट्राली सहित कुंए में गिरा ट्रैक्टर चालक, मौके पर मौत



सोयत कला शनिवार शाम करीब 4 बजे समीप के गांव गुराड़ी बंगला में कुंए के पास मुरम खाली कर रहा युक्क ट्रैक्टर ट्राली को पीछे लेने के दौरान वाहन सहित कुएं में जा गिरा। जिससे उसकी कुएं में ही मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड़ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे व शव को ग्रामीणों की मदद से कुंए से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयतकला पहुंचाया। जहां आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि गुराड़ी बगला गांव में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए सार्वजनिक कुंए का निर्माण किया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य के


शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे पुलिस व ग्रामीण। इनसेट मृतक सजन सिंह


लिए मोरम लेके आया सजन पिता कालूसिंह


सोधिया (27) निवासी ढोलाखेड़ी ट्रैक्टर


ट्राली को पीछे लेते वक्त अचानक कुएं में जा


गिरा। ग्रामीणों ने जानकारी देते हो बताया की


कुएं में गिरे ट्रैक्टर ट्राली दो हिस्सों में बंट गए।



वहीं मृतक का शरीर भी पूरी तरह से


शत-विक्षत हो गया। मृतक सजन चार भाइयों


में सबसे छोटा होने के साथ ही एक 3 वर्षीय


बालिका का पिता है, जबकि वर्तमान में उसकी


पत्नी 8 माह की गर्भवती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes